अमेरिका का नामी फाइटर जेट ही गायब हो गया, अब जनता से करनी पड़ी मदद की अपी
संयुक्त राज्य अमेरिका की नेवी का एक नामी फाइटर जेट F-35 दुर्घटना के बाद लापता हो गया है। इसके बाद अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने करोड़ों डॉलर के लापता जेट का पता लगाने में मदद करने के लिए आमलोगों से अपील की है।द गार्डियन के मुताबिक, सेना के अधिकारियों ने बताया है कि इस विमान को उड़ा रहे पायलट ने विमान से कूदकर अपनी जान बचा ली है। अधिकारियों के मुताबिक, मरीन कॉप्स पायलट ने रविवार की दोपहर उत्तरी चार्ल्सटन के ऊपर F-35 लाइटनिंग II जेट से खुद को सुरक्षित बचाने में कामयाबी हासिल कर ली।
नेवी बेस के अधिकारियों ने कहा है कि वे चार्ल्सटन शहर के उत्तर में दो झीलों के आसपास, संघीय विमानन नियामकों के साथ फाइटर जेट के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ज्वाइंट बेस प्रमुख ने चार्ल्सटन के स्थानीय निवासियों से इसमें मदद करने की अपील की है।
नेवी ज्वाइंट बेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में नंबर जारी कर कहा, “यदि आपके पास कोई जानकारी है जो हमारी टीमों को एफ-35 का पता लगाने में कुछ मदद कर सकती है, तो कृपया बेस डिफेंस ऑपरेशंस सेंटर को कॉल करें।”
More Stories
रायगड 25 सितम्बर 26*भक्तीचे सूर आणि जनजागृतीचा संदेश..! रायगड पोलिस बँड पथकाने विविध गणेशोत्सवात सुरेल सहभाग
नई दिल्ली 25 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर26 *पूर्णिया वार्ड 28 की Doctor Z,B,Raza गली में नारकीय स्थिति, सालों से 2 फीट पानी में डूबा है रास्ता*