मेरठ19सितम्बर23*बिना अनुमति यात्रा निकाली, सपा विधायक अतुल प्रधान समेत कई हिरास
मेंरठ। सम्राट मिहिर भोज की यात्रा पर विवाद गहराता जा रहा है। गुर्जर और राजपूत समाज में खींचतान बढ़ गई है। गुर्जर समाज ने आज यात्रा निकालने की पूरी तैयारी कर ली। इसमें गुर्जर समाज के कई नेताओं, विधायक आदि शामिल होने पहुंचे।
वहीं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना यात्रा के विरोध में खड़ी हो गई है। ऐसे में टकराव की स्थिति बन रही है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं यात्रा को लेकर सोमवार सुबह से ही पुलिस मुस्तैद हो गई। आज सुबह से ही गुजर्रर समाज के लोग यात्रा निकालने की तैयारी करने लगे। जैसे ही मवाना में ये लोग यात्रा के लिए एकत्र हुए तो मौके पर मौजूद पुलिस ने गुर्जर समाज के तकरीबन 15 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस की गाड़ी में भरकर मेरठ पुलिस लाइन भेज दिया। वहीं अन्य स्थानों पर भी पुलिस कार्रवाई करने के लिए तैयार है। हस्तिनापुर में सपा विधायक अतुल प्रधान व उनके समर्थक भी गुर्जर समाज के समर्थन में जुलूस में पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित