March 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी16सितम्बर2023*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर आज की कुछ खास खबरें

कौशाम्बी16सितम्बर2023*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर आज की कुछ खास खबरें

[16/09, 8:30 pm] +91 88401 88542: *छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने किशोरी के परिजनों को पीटा।*

*मंहगाव कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के सैयदसरावां चौंकी अन्तर्गत पहाड़पुर सुधवार गांव की एक किशोरी को गांव के मनचले युवक द्वारा जबरदस्ती छेड़खानी किया जा रहा है बालिका ने मामले की जानकारी परिवार को दी जिस पर परिवार के लोग युवक के घर पहुंचे और युवक की करतूत बताने लगे जिससे आक्रोशित युवक के परिजनों ने बालिका के परिजनों को पीट दिया है

जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सूधवार के रहने वाले एक व्यक्ति ने सैय्यदसरावां पुलिस चौकी में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री को गांव के ही चरन व बिहारी पुत्र रामलौटन ने एक माह पूर्व जबरन छेड़खानी व जबरदस्ती किए थे। और फिर आज 16 सितम्बर की सुबह उसकी पुत्री शौच के लिए गई तो फिर से दोबारा चरण ने उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती व छेड़खानी किया चीखने और चिल्लाने पर स्थानीय लोगों के बीच बचाव करने पर उसकी पुत्री की इज्जत बच पाई जब उसने चरण के घर वालों को युवक की करतूत बताने गया तो चरण का पूरा परिवार लाठी ठंडा लेकर दौड़ा लिया और उसके साथ मारपीट किया सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ख़बर लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

[16/09, 8:30 pm] +91 88401 88542: *पड़ोसियों ने महिला व उसके भाई को बेरहमी से पीटा*

*महगांव कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकबादशाह पुर मजरा राजा का पुरवा की रहने वाली रेशमा देवी पत्नी रोहित सरोज ने चरवा थाना में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 15 सितंबर की सुबह करीब 8:00 बजे रेशमा देवी का छोटा बच्चा घर के सामने लैट्रिन कर दिया तो इसी बात को लेकर रेशमा देवी के जेठ पंकज ने उसके बच्चे को बेरहमी से मारा पीटा और रेशमा देवी को गाली गलौज देने लगा जब उसने विरोध किया तो उसको विपक्षी ने ईट पत्थर से मारना शुरू कर दिया उसने अपनी जान बचाकर पड़ोसी हरिश्चन्द्र पुत्र मैकू लाल के घर में चली गई तो रेशमा देवी का जेठ हरिश्चंद्र को भी गाली गलौज देने लगा रेशमा देवी ने अपने भाई जितेंद्र को घटना की बात बताई तो जितेंद्र जैसे ही उनके घर पहुंच कर उलाहना देने लगा तभी विपक्षी के परिवार के पंकज आकाश राहुल और मुलायम व अन्य परिवार के लोग मिलकर रेशमा देवी के भाई को लात घूसों से मारने पीटने लगे। जिससे रेशमा देव के भाई जीतेंद्र के शरीर पर चोटे आई जिसकी शिकायत रेशमा देवी में चरवा थाने में की।

[16/09, 8:54 pm] +91 96485 18828: *बाइक सवार को पिकअप ने कुचला मौके पर मौत*

*सराय अकिल थाना क्षेत्र के तरनी गांव के ईट भट्ठे के पास हुआ दर्दनाक हादसा*

*कौशांबी* सराय अकिल थाना क्षेत्र के तरनी गांव का एक युवक शनिवार को बाइक से घर जा रहा था बाइक सवार युवक को ईट भट्ठा के पास पिकअप वाहन ने कुचल दिया है जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई है मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के तरनी गांव निवासी मनोज कुमार पटेल उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र दशरथ लाल पटेल स्प्लेंडर बाइक से शनिवार को पुरवा की तरफ से होते हुए रोड की तरफ होकर अपने घर तरनी गांव जा रहे थे। जैसे ही वह ईट भट्ठा के पास पहुंचे, सूअर लादकर सराय अकिल से तिल्हापुर मोड की ओर जा रही पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया है। जिससे बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है ।मौत की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई रोते बिलखते परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए है। और मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

[16/09, 9:13 pm] +91 99191 96696: *पहले भी दलितों की हत्या के प्रयास में पुलिस ने नहीं की कार्यवाही*

*तत्कालीन थानेदार और क्षेत्राधिकारी के कारनामों की जांच कर क्या पुलिस अफसर कर पाएंगे दंडित*

*कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहिद्दीन पुर गांव में शुक्रवार को पिता पुत्री और उनके दामाद की गोली मार हत्या कर मौत के घाट उतार दिया गया है इस घटना के पूर्व 27 फरवरी 2022 को भी दलित परिवार की हत्या का प्रयास हो चुका है मामले में तत्कालीन थाना अध्यक्ष और क्षेत्र अधिकारी चायल की भूमिका सवालों के घेरे में है 27 फरवरी 2022 को दलित परिवार घर में सो रहा था उनके घरों में आग लगा दी गई थी पूरा घर तेज लपटों से जलने लगा था दलित परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई थी मामले की सूचना दलित परिवार के लोगों ने थाना से लेकर पुलिस अधिकारियों तक को दी मुकदमा दर्ज कराने के लिए कई महीने दलित परिवार अधिकारियों की चौखट पर दौड़ता रहा लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई और 15 सितम्बर को 3 दलित की हत्या कर दी गई दलित के घर में आगजनी की घटना में शामिल दबंग की गिरफ्तारी कर उन्हें सजा दिलाना तो दूर दबंग के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा तक नहीं दर्ज किया था जिससे दबंग के हौसले बुलंद थे थाना पुलिस की इसी लापरवाही के चलते दबंगो ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया है पुलिस अधिकारियों को 27 फरवरी 2022 की घटना को संज्ञान लेकर मामले में लापरवाही बरतने वाले तत्कालीन थाना पुलिस और तत्कालीन क्षेत्राधिकारी चायल के कारनामे को गंभीरता से लेकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर इनको निलंबित कर तीन हत्या की घटना का दोषी मानते हुए विभागीय कार्यवाही समेत कठोर कार्यवाही किए जाने की जरूरत है लेकिन क्या आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस जनों के कारनामों पर जांच कर उन्हें दंडित किया जाएगा।