मथुरा11सितम्बर23*तीन दिवसीय वायगीर मेला पानीगांव भूतिया में 21 सितम्बर से होगा शुरू।*
मथुरा से पुष्पेन्द्र कुमार की रिपोर्ट यूपीआजतक।
*प्रत्येक शनिवार को उपवास रहकर वायगीर कर रहे मंत्रों का आहवान।*
*वृंदावन।* ढाई सौ वर्ष पूर्व से हर वर्ष की भांति पानीगांव भूतिया में निभाते हुए आ रहे वायगीर मेले की परम्परागत अनुसार तीन दिवसीय वायगीर मेला का आयोजन इस बार आधी भादों माह की बल्देव छठ पर्व पर 21 सितम्बर को होगा जिसमें कंठमाला, विषवेल के मरीजों का थाली की थाप पर रामायण और मंत्रों के माध्यम से जौ उछाल कर सैकड़ों वायगीरों द्वारा दूर दराज से आने वाले हजारों मरीजों का निःशुल्क रूप से ईलाज किया जाएगा।
वहीं सर्प, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव जन्तुओं के द्वारा काटे गए मरीजों का वायगीरों द्वारा मंत्रों के माध्यम से झाड़ फूंक कर पानीगांव भूतिया में नि:शुल्क रूप से ईलाज किया जाता है।
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक हम आपको बताते चलें कि पानीगांव में गंगा जी मंदिर, हनुमान बगीची, और मदा थोक अखाड़ों पर तीन दिवसीय वायगीर मेला का आयोजन किया जाएगा। तो वहीं दूसरी ओर भूतिया में भी वायगीरों द्वारा निशुल्क ईलाज किया जाएगा कल रविवार दोपहर को पानीगांव में हनुमान बगीची वायगीर अखाड़े पर सभी वायगीरों के द्वारा मेला को लेकर मीटिंग आयोजित की गई जिसमें मेला प्रबंधन गिरवर सिंह भगत जी द्वारा सभी वायगीरों को गुरु मर्यादा के तहत साफ साफ निर्देश दिए गए कि मेला में कंठमाला, विषवेल का ईलाज कराने को आने वाली पीड़ित महिलाओं और बहनों के साथ अपनी बहन बेटी जैसा व्यवहार और बर्ताव करते हुए निःशुल्क रूप से ईलाज करें साथ ही बताया कि मेला में उत्तर प्रदेश के साथ साथ पंजाब, बिहार, मुम्बई, दिल्ली तक के मरीज कंठमाला, विषवेल के साथ साथ सांप, बिच्छू जैसे जहरीले जीव जन्तुओं के काटे हजारों मरीज़ यहां अपना ईलाज कराने को आधी भादों माह की बल्देव छठ पर आते हैं।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*