कानपुर08सितम्बर23*पनकी पार्षद जनता को साथ लेकर पहुंची K D A में जनता की समस्याओं को लेकर जनता के साथ दिया धरना……………..!!*
*जनता की समस्याओं का किसी भी हाल में हो समाधान,पार्षद ने जनता की लड़ाई के लिए साधा युद्ध का मैदान……………….!!*
(कानपुर) जब नौकरशाह अपनी कर्तव्यहीनता दिखने लगे… तो जनता की मूलभूत आवश्यकताओं के मार्ग अवरोध आ जाना स्वाभाविक है..इसीलिए तो बीते कई वर्षों से कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र का वार्ड 50 चेंबर की समस्या से जूझ रहा है….आलम यह है कि वार्ड 50 की अधिकतर गलियों में चेंबर का पानी अपनी सीमा लाँघ कर सड़को पर अपना मायाजाल फैला रहा…घर के बाहर कदम रखते ही रोड़ बाद में मिलती है…पहले पैरों का स्वागत बदबूदार पानी करता है…हालांकि यह समस्या कोई नई नहीं है…यह समस्या कई वर्षों से यथावत बनी हुई है…लेकिन इसके समाधान के लिए आज तक केवल जनता ही प्रयास कर रही थी…इससे पहले बने पार्षद या कोई और सत्तारूढ़ नेता जनता की इस समस्या से अपने आप को वैसे ही दूर रखते थे जैसे कोयल अपने बच्चों को किसी और के घोसले में रख देती है…लेकिन अब जब पार्षद बदले तो जनता को उम्मीद फिर से जग गई..कि शायद अब उनकी समस्याओं का समाधान हो पाएगा;और इस पर पार्षद वार्ड 50 अनुप्रिया दुबे ने भी जनता के विश्वास को नहीं तोड़ा…और जनता की समस्याओं के लिए फर्श से अर्श तक की लड़ाई मे जुट गई….इसी क्रम में वार्ड 50 पार्षद अनुप्रिया दुबे व पूर्व पार्षद उत्तम दुबे, पूर्व पार्षद अशोक दुबे समेत क्षेत्र की समस्त जनता केडीए कार्यलय कानपुर पहुंची…ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके…इसमें जनता का नेतृत्व अशोक दुबे व महिला पार्षद अनुप्रिया दुबे ने किया…और नौकरशाह को बता दिया..की अगर जनता की समस्याओं का निपटारा जल्द से जल्द ना किया गया… तो नौकरशाहों को लोकतंत्र और जनता की शक्ति दिखा दी जाएगी। इस मौके पर मौजूद दीपू शुक्ला, संतोष शर्मा, शंकर सविता, मुन्ना सेंगर, विवेक शुक्ला,ब्रजेश, सुमन, माधुरी सविता, चंचल दीक्षित, अंशु, कविता, रानी शुक्ला, सोनम शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*