हमीरपुर07सितम्बर23*पंचायत सहायकों ने फसल सर्वे में आने वाली समस्या को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया है।
कुरारा 7 सितम्बर*विकास खंड क्षेत्र के पंचायत सहायकों ने फसल सर्वे में आने वाली समस्या को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया है।
क्षेत्र के ग्राम पंचायतो में तैनात पंचायत सहायकों ने ज्ञापन देकर बताया कि उपजिलाधिकारी के निर्देश पर गांवों व मजरो में खेत में जाकर फसल का सर्वे कर जियो टैग करने है। जिनमे आने वाली समस्या के लिए उन्होंने बताया कि प्रतिदिन पंचायत घर में उपस्थित आने जाने की आनलाइन दर्ज करानी पड़ती है। जो कि इस कार्य के चलते संभव नहीं है।
जिलाधिकारी के आदेश पर सचिवालय में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य करना है।
जनसेवा केंद्र में आय, जाति,निवास, जन्म मृत्यु आदि का आनलाइन आवेदन करना है।
स्वच्छ भारत मिशन के ओ डी एफ प्लस के कार्य की निगरानी करना।
ग्राम पंचायत के अन्य कार्य करने पड़ते हैं।
ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक पद पर आधे से अधिक महिलाएं कार्यरत हैं। जिनको अकेले खेतो में जाना सुरक्षित नहीं है।बरसात के मौसम में सभी खेत तक जाने की रास्ता नहीं है।माह में दो बार
जिला मुख्या लय में मीटिंग बुलाई जाती है। तथा ब्लाक कार्यालय में माह में चार बार मीटिंग बुलाई जाती है।हम लोग डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर चयन किया गया है।गांव में खेती सात से आठ किलोमीटर के दायरे में होते हैं। जिनमे अकेले फसल सर्वे करने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सभी ने अपने हस्ताक्षर कर ज्ञापन में बताया कि उपरोक्त सभी बिंदुओं में उचित मार्ग दर्शन करने की मांग की है।
बिना सुरक्षा के कार्य करने में असमर्थता जताई है। ज्ञापन में सभी पंचायत सहायक के हस्ताक्षर है।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक

More Stories
सहारनपुर 17 अप्रैल 26*बाल विवाह पर सख्ती, उल्लंघन पर सजा तय: डीएम मनीष बंसल*
लखनऊ 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर देहात 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कानपुर देहात की कुछ महत्वपूर्ण खबरें