ब्रेकिंग न्यूज़
औरैया06सितम्बर23*दिव्यापुर औरैयामुरी,लिंक एक्सप्रेस के ठहराव हेतु सांसद को ज्ञापन-
दिबियापुर।सवर्ण समाज सेवा संस्थान द्वारा लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया को मुरी, लिंक एक्सप्रेस,जोधपुर हावड़ा,अजमेर सियालदाह ट्रेनों के फफूंद स्टेशन पर ठहराव हेतु ज्ञापन दिया गया।अवगत हो कि फफूंद स्टेशन पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव प्रारम्भ हो रहा है, माननीय सांसद द्वारा हरी झंडी दिखाकर शताब्दी एक्सप्रेस रवाना की गई।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अतुल दुबे,जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी,वरिष्ठ सहयोगी सचिन तिवारी, अतुल त्रिपाठी, उपेंद्र अवस्थी,टीटू भदौरिया, मयंक चतुर्वेदी, पंकज तिवारी,सुधीर दुबे,नागेंद्र शुक्ला,अरविन्द तिवारी ने माननीय सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया व शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव हेतु धन्यवाद दिया।
अवगत हो कि कोरोना काल से पहले मुरी, लिंक एक्सप्रेस आदि गाड़ियां फफूंद स्टेशन पर रुकती थीं लेकिन कोरोना आपदा के समय इन ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया।अब जबकि कोरोना का भीषण काल गुजर गया है और सभी ट्रेनें पुनः प्रारम्भ कर दी गईं हैं अब इन गाड़ियों का ठहराव फफूंद स्टेशन पर पुनः किया जाना चाहिए ,जिससे जनपद वासियों की समस्याएं दूर हो सकें। रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*