जिलाधिकारी अपडेट 06 सितंबर, 2023 कानपुर नगर।
कानपुर06सितम्बर23*डीएम ने डिजिटल क्राप सर्वे के कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी० द्वारा तहसील बिल्हौर के अंतर्गत राजस्व ग्राम पूरेबला में वर्तमान वित्तीय वर्ष में खरीफ-2023 में फसलों के रियल टाइम सर्वेक्षण हेतु एग्रीटेक परियोजना के अंतर्गत जिओ-रेफरेन्स आधारित फसल की फोटो के साथ डिजिटल क्राप सर्वे के कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
उ०प्र० शासन द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में भारत सरकार द्वारा केन्द्र पोषित डिजिटल मिशन ऑन एग्रीकल्चर घटक के अन्तर्गत प्रदेश में उगाई जाने वाली फसलों के रियल टाइम सर्वेक्षण हेतु एग्रीटेक परियोजना के अंतर्गत जिओ-रेफरेन्स आधारित फसल की फोटो के साथ डिजिटल क्राप सर्वे कार्यक्रम वर्तमान वित्तीय वर्ष में खरीफ-2023 से पायलट परियोजना के रूप में संचालित करते हुए जनपद कानपुर नगर की सभी तहसीलों में से 10 राजस्व ग्रामों (तहसील नर्वल में अरंज बनकट, हसकर, सरवांगपुर, तहसील सदर में सरनैतपुर, तहसील घाटमपुर में सण्डौली, सिकहुला, टिकरी गौरवा बांगर तथा तहसील बिल्हौर में पूरेबला, गजना, चीतामऊ) का चयन किया गया है। उपरोक्त चयनित राजस्व ग्रामों में सर्वेयर के रुप में राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं पंचायती राज विभाग के कार्मिकों को तैनात कर क्राप सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही इस निमित सुपरवाइजर एवं वेरीफायर की भी तैनाती की गयी है।
निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के टी0ए0 श्री राजेश कुमार के साथ क्षेत्रीय लेखपाल श्री अभिनव बाजपेई सहयोग के रूप में पड़ताल करते मिले तथा संबंधित लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पूरेबला में कुल 245 गाटों में फसलों के रियल टाइम सर्वे किया जाना है, जिनमें से अब तक कुल 114 गाटों की पड़ताल की जा चुकी है। जिलाधिकारी द्वारा एग्री स्टैक एप्प के माध्यम से स्वयं पड़ताल की गई तथा अवगत कराया गया कि एग्री स्टैक योजना का उद्देश्य किसानों को केन्द्र व राज्य की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना और इससे जुड़ी प्रक्रिया को आसान बनाना है। इसमें किसानों को सस्ता ऋण उपलब्ध कराना, उच्च गुणवत्ता वाले कृषि इनपुट से लेकर उनके बाजार तक पहुंच को सुविधाजनक शामिल है।
जनपद में फसलों के रियल टाइम सर्वेक्षण हेतु एग्रीटेक परियोजना के अंतर्गत जिओ-रेफरेन्स आधारित फसल की फोटो के साथ डिजिटल क्राप सर्वे कार्यक्रम वर्तमान वित्तीय वर्ष में खरीफ-2023 हेतु जनपद की सभी तहसीलों में से चयनित 10 राजस्व ग्रामों का विवरण निम्नवत् है-
क्रम सं0 तहसील का नाम ग्राम का नाम सर्वेक्षण किये जाने वाले कुल गाटे
1 2 3 4 ,
1-नर्वल अरंज बनकट 218,
2- नर्वल हसकर 695,
3- नर्वल सरवांगपुर 275,
4- सदर सरनैतपुर 100,
5- घाटमपुर सण्डौली 553,
6- घाटमपुर सिकहुला 410,
7- घाटमपुर टिकरी गौरवा बॉगर 383,
8- बिल्हौर पूरेबला 245,
9- बिल्हौर गजना 789,
10- बिल्हौर चीतामऊ 361,
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बिल्हौर श्रीमती रश्मि लांबा, तहसीलदार बिल्हौर तथा राजस्व निरीक्षक, बिल्हौर व ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26* प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फैसला जल्द!
कानपुर देहात27अप्रैल26* नकली-घटिया तेल पर बड़ी कार्रवाई, 28 हजार लीटर सीज; कई कंपनियों के प्रोडक्ट बैन*
गोरखपुर27अप्रैल26*उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है।