जयपुर06सितम्बर2023*विद्यालय में जन्माष्टमी का आयोजन
एमपीएस इंटरनेशनल में आज जन्माष्टमी की धूम रही। विद्यार्थी राधा- कृष्ण का रूप धारण कर विद्यालय पहुंँचे। इस खास अवसर पर विद्यालय प्रांगण को कृष्ण झाँकियों से सजाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि मदनलाल करनानी, मदन जी झंवर,ईसीएमएस अध्यक्ष केदारमल भाला , उपाध्यक्ष बजरंग लाल बाहेती, महासचिव शिक्षा श्री मधुसूदन बिहानी,समाज -बंधु, विद्यालय सचिव दीपक सारडा, एमएमसी मेंबर्स व प्राचार्या अर्चना सिंह और उप- प्राचार्या मंजू शर्मा ने कृष्ण के बाल रूप की पूजा कर सुंदर झांँकियों के दर्शन किए । कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाया गया। गो-पूजन किया गया। विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण के जीवन दर्शन को प्रस्तुत करते हुए नृत्य नाटिका का सुंदर प्रदर्शन किया।
अतिथि मदन लाल करनानी और द्वारका प्रसाद तापड़िया ने विद्यार्थियों को कृष्ण के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेते हुए कर्म पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष महोदय ने कहा कि श्री कृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्म और भक्ति की राह पर चलते हुए मानवता की सेवा का संदेश देता है। उनका गीता-ज्ञान हमें जीवन की राह दिखाता है।
इस अवसर पर राधा -कृष्ण गणवेश में आए बच्चों ने सबका मन मोह लिया। नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति और दही- हाँडी कार्यक्रम ने समारोह को आकर्षक बनाया। भवन मंत्री महेश चांडक , संगीत विभाग और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘राधे तेरे चरणों में’ और ‘मेरे घर घनश्याम आए हैं’ भजनों ने विद्यालय प्रांगण में कृष्ण भक्तिरस धारा प्रवाहित की, जिसमें मंच पर उपस्थित सभी अतिथिगण झूमने लगे । कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष महोदय ने बच्चों की प्रस्तुतियोंऔर झाँकियों की प्रशंसा करते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समस्त विद्यालय टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यार्थियों को कृष्ण के जीवन से मूल्यपरक शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया।

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26* प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फैसला जल्द!
कानपुर देहात27अप्रैल26* नकली-घटिया तेल पर बड़ी कार्रवाई, 28 हजार लीटर सीज; कई कंपनियों के प्रोडक्ट बैन*
गोरखपुर27अप्रैल26*उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है।