पंजाब 05 सितंबर 2023* आम्र्स एक्ट के मामले में गैंगस्टर आरजू उर्फ नवीन कुमार को अदालत में पेश किया
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 05 सितंबर 2023* आम्र्स एक्ट के मामले में गैंगस्टर आरजू उर्फ नवीन कुमार को अदालत में पेश किया
अबोहर, 05 सितम्बर (शर्मा/सोनू): जिला फाजिल्का पुलिस व नगर थाना 2 की पुलिस, सीआईए स्टाफ 2 पुलिस द्वारा राजस्थान जेल से प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर आम्र्स एक्ट के मामले में आरजू बिश्रोई उर्फ नवीन कुमार पुत्र दलीप कुमार वासी राजांवाली को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया। मामले की जांच जारी है। जानकारी अनुसार नगर थाना 2 में सीआईए स्टाफ अबाोहर-2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मुकदमा नं. 68/23 में खुशकरण व राहुल से तीन देसी पिस्टल व 9 जिंदा कारतूस, 6 खोल बरामद किये थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान दोनों ने नवीन कुमार उर्फ आरजू व अंकुश का नाम लिया था। पुलिस ने राजस्थान से दोनों को लाकर अदालत में पेश किया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:, पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करते हुए।

More Stories
मथुरा24जून26*जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*