हरदोई03सितम्बर23*बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल गंभीर घायल, बाइक को खींचता ले गया बोलरो चालक*,
हरदोई से कंचन गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
*बावन* लोनार इलाके के सवायजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने कांस्टेबल की बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद बॉलेरो चालक लापरवाही से बाइक को घसीटते हुए जगदीशपुर तक लिए गया। सूचना मिलने पर पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बोलेरो चालक को साथी समेत पकड़ लिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को पेट्रोल पंप संचालक आलोक गुप्ता ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर में आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल का विकास कार्यों के लोकार्पण का कार्यक्रम था। जिसमें ड्यूटी के लिए बावन चौकी से कांस्टेबल विक्रांत चौधरी अपनी बाइक से गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कांस्टेबल ड्यूटी प्वाइंट से बावन पुलिस चौकी वापस आ रहा था। इसी बीच आलोक फिलिंग सेंटर,पेट्रोल पंप के सामने कांस्टेबल की बाइक में हरदोई से आ रही तेज रफ़्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक से गिरकर कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक बोलेरो में फंस गई। जिसे बोलेरो चालक घसीटता हुआ जगदीशपुर तक लिए गया। जगदीशपुर के पास चालक भागने लगा। जिसको एक साथी समेत ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। घायल पुलिसकर्मी को पेट्रोल पंप संचालक आलोक गुप्ता ने अपनी कार से सीएचसी में भर्ती कराया। जिसका सीएचसी पर तैनात डॉक्टर दीपक वर्मा और राम नारायण तिवारी ने प्राथमिक उपचार किया। सूचना मिलते ही कोतवाल लोनार विनोद कुमार यादव,चौकी प्रभारी व्यास यादव,पूर्व प्रधान नाजिम खान ने घायल कांस्टेबल का हालचाल जानकर ढांढस बंधाया है।
More Stories
नई दिल्ली 14 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 14 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल प्र इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
महेवा इटावा 13 सितंबर 26*ब्लॉक स्थापना दिवस पर विशेष