रायबरेली 2 सितम्बर 2023*सेवा ही संकल्प पदयात्रा के जरिए जनता का दुख दर्द जानने निकले कृषि उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह*
लालगंज रायबरेली।स्वतंत्रता के बाद से ही जो लोग रायबरेली की जनता को ठगते आ रहे हैं और जिनकी वोट की ताकत की बदौलत देश में राज कर रहे थे, उनको विदा करने का समय आ गया है और उनको रायबरेली से हटाने की जिम्मेदारी भी आप सब जनमानस की है, उक्त विचार उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लालगंज में आयोजित जन चौपाल में व्यक्त किया ।प्रदेश सरकार के कृषि उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शनिवार को सुबह 10 बजे भारी लाव लस्कर के साथ लालगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक पीठ बाबा बालेश्वर मंदिर पहुंचे जहां पंडित झिलमिल जी महाराज ने उनके द्वारा बाबा बालेश्वर का जलाभिषेक कराया। बाबा बालेश्वर के दर्शन पूजन करने के उपरांत स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश सिंह का काफिला लालगंज की ओर चल निकला। दीपेमऊ सोहवल मोड़, गोविंदपुर वलौली शिवनगर, नगर पंचायत तिराहा लालगंज, बैसवारा डिग्री कॉलेज के पास आम जनमानस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित चौपाल में जहां जन संवाद किया वहीं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र व माल्यार्पण से सम्मान भी किया। इस मौके पर उन्होंने रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधे कटाक्ष किया और कहा कि दोनों मां बेटे मतदाता के वोट के बजाय ठग बंधन के जरिए मोदी सरकार को हटाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनता सब कुछ समझ रही है। अबकी बार हिंदुस्तान की जनता मां बेटे दोनों को हराकर दम लेगी और रायबरेली भी कांग्रेस मुक्त हो जाएगी। चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायबरेली से भाजपा का सांसद बनाकर मोदी सरकार का सहयोग करने की जिम्मेदारी आप सब की है और रायबरेली के विकास की जिम्मेदारी हमारी है ।रायबरेली से भाजपा का सांसद जीतते ही रायबरेली की भी किस्मत चमक जाएगी ।उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार की मंशा है कि ग्रामीण व नगर क्षेत्र में जाकर जनता की तकलीफों को सुना जाए ,सुझाव लिया जाए और उसके बाद जनता से आई समस्याओं का निराकरण किया जाये। मैं उसी मकसद से पदयात्रा करते हुए आप सब लोगों के बीच में आया हूं ।मैं जनता का दुख दर्द समझता हूं ।जनता के दुख दर्द को दूर करने की जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने कहा कि अगर मतदाता अपना वोट नेता को देता है तो वह आशा करता है कि वह नेता भी सुख-दुख में उनका काम करें ,उनका सम्मान करें ,उन्ही दायित्वों को लेकर मैं आपके बीच हूं ।मेरा धर्म है कि मैं आपकी सेवा अच्छे भाव से करूं, सेवा करने से निश्चित रूप से आपका आशीर्वाद भी मुझे मिलेगा। उन्होंने रायबरेली की सांसद पर सीधे कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी तक आप जिनको चुनते आए हैं ।वह कहीं दिखाई नहीं पड़ती हैं। ऐसा प्रतिनिधि चुनिए जो आपके बीच का हो, बीच में रहे और समाज में रहे ।स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में अगर भाजपा को जनादेश मिला है तो विपक्ष को भी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने का निर्वहन करना चाहिए ।रायबरेली की सांसद और उनके बेटे मुंबई में तो बैठक कर रहे हैं लेकिन रायबरेली आने के लिए उनके पास समय नहीं है ।उन्होंने पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडे के सेवा कार्यों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वह हमारे संरक्षक हैं ।हम सबको उनसे प्रेरणा लेकर समाज सेवा करनी चाहिए। प्रसिद्ध लोक गायक शिवसागर चौधरी ने अपनी गायकी से कार्यक्रम में समा बांध दिया।पदयात्रा के दौरान स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री ने कुम्हरौड़ा, गहिरेश्वर मंदिर,पसिया खेड़ा, बेहटा कला, उदवा मऊ,गेगासो, खजूर गांव, मोहद्दीपुर में भी जन चौपाल और सभा करते हुए लोगों से सीधा संवाद किया। लालगंज की चौपाल में उन्होंने हनुमान मंदिर में एक बड़ा कक्ष बनवाने की घोषणा भी की। पदयात्रा के मौके पर बैसवारा डिग्री कॉलेज के प्रबंधक लाल देवेंद्र बहादुर सिंह ,प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश पांडे, लालगंज महामंत्री मनोज अवस्थी, पूर्व प्रधान गुड्डू बाजपेई,एमसीएफ मजदूर संघ अध्यक्ष आदर्श सिंह बघेल, प्रधान बच्चा सिंह,जेपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, यतीन सिंह चौहान ,प्रधान मनोज त्रिवेदी ,प्रधान राजेश सिंह ,प्रधान संजय बाजपेई ,राहुल अग्निहोत्री, संजय सिंह ,संजय बजाज, ओंकार यादव ,पूर्व प्रधान उमेश सिंह, सुनील मिश्रा, राधेश्याम गुप्ता, शिव सागर अग्निहोत्री ,नरेंद्र बाजपेई ,कैलाश बाजपेई ,मंटू बाजपेई, रविनंदन सिंह चौहान, खलील अहमद, अतुल त्रिपाठी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
*रिपोर्ट राजपाल सिंह यूपी आजतक*

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*