रायबरेली02सितम्बर23*नारियल धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी – शिवानी जैन एडवोकेट
ऑल ह्यूमन एस सेव एंड फॉरेंसिक फाउंडेशन डिस्टिक वूमेन चीफ शिवानी जैन एडवोकेट ने विश्व नारियल दिवस पर कहा कि हिंदू धर्म में नारियल को महत्वपूर्ण माना गया है। पूजा-पाठ, विशेष अनुष्ठान और शुभ कार्यों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।नए कार्य का शुभारंभ हो, शादी-विवाह हो, तीज-त्योहार हो या पूजा-व्रत सभी में नारियल का महत्व होता है।
लेकिन केवल धार्मिक दृष्टिकोण ही नहीं बल्कि आर्थिक और स्वस्थ्य की दृष्टि से भी नारियल का भी खास महत्व है।
ग्लोबल ओनर यूनिवर्सिटी डायरेक्टर ऑफ़ एकेडमिक डॉ कंचन जैन ने कहा कि नारियल दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनियाभर में नारियल की खेती के बारे में लोगों को जागरुक करना है।‘नारियल’ पुर्तगाली शब्द ‘कोको’ और ‘अखरोट’ के मेल से बना है. इंडोनेशिया के बाद भारत दुनिया के सबसे बड़े नारियल निर्यातकों मे से एक है।
प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल सदस्य एवं भारतीय गौ रक्षा संगठन के संरक्षक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन , मां सरस्वती शिक्षा समिति के संरक्षक राकेश दक्ष एडवोकेट, आलोक मित्तल एडवोकेट, रामबाबू वर्मा एडवोकेट सागर उपाध्याय एडवोकेट प्रसिद्ध चौहान एडवोकेट, भगवा हिंदू वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष डॉ एच सी अंजू लता जैन, शालू सिंह एडवोकेट, सुनीता जी ने कहा कि भारतीय धर्म-संस्कृति में नारियल का खास महत्व है।हिंदू धर्म में इसे ‘श्रीफल’ भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान नारियल चढ़ाने या फोड़ने की मान्यता है।इसे पूजा सामग्री के रूप में शामिल किया जाता है। खनिज तत्व और विटामिन से भरपूर
नारियल पानी के नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

More Stories
अयोध्या २४ फरवरी २६ * 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी राष्ट्रीय ध्वज उनके परिजनों को सौंपा।
अयोध्या २४फरवरी २६ * शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
लखनऊ २४ फरवरी २६ *पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के महज़ दो घंटे बाद ही सड़क ऐसी चमकाई गई, मानो वहां कभी कुछ हुआ ही न हो