भागलपुर से रिपोर्ट:शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक )
*ब्रेकिंग न्यूज*
भागलपुर02सितम्बर23*आर्दशनगर गाँव में अज्ञात लोगों के द्वारा एक अज्ञात महिला की हत्या कर शव को कुंआ में फेंका*
*पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर अज्ञात महिला का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजते हुए, घटना कि छानबीन में जुटी*
.भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के आर्दशनगर गाँव के जिच्छो पोखर के पास किशोरी मोदी के खेत में देररात अज्ञात लोगों के द्वारा अज्ञात महिला की हत्या कर कुंआ में फेका| घटना कि जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुभाष पोद्दार को देने पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुभाष पोद्दार ने दुरभाष पर स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को घटना की सुचना देने पर घटना स्थल पर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार , महिला थाना प्रभारी किरण सोनी दल बल के साथ पहुंचकर महिला का शव को कब्जे में कर घटना की छानबीन करते हुए महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है| वही घटना को लेकर महिला थाना प्रभारी किरण सोनी ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है | घटना तहकीकात करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है| इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है|

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*