कानपुर31अगस्त23*विवाहिता ने ससुरालिजनो के आतंक से तंग आकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच कर लगाई न्याय की गुहार
कानपुर नगर से रेशमा बेगम की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
कानपुर नगर के शादी के 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी 5 लाख दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित की जा रही। विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट की और उसकी हत्या करने का प्रयास किया। इसी बीच मौका पाकर घर से निकली विवाहिता अपने मायके पहुंची और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व जान से मारनु के प्रयास की जानकारी दी। पीड़ित विवाहिता ने मायके पक्ष के साथ जाकर पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया और ससुराल पक्ष पर कार्यवाही की मांग की। पीड़ित विवाहिता सीलम सिंह ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व उसका विवाह नौबस्ता थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर योगेंद्र विहार निवासी योगेंद्र सिंह के साथ हुआ था, शादी में 25 लाख रुपए का खर्चा आया था।शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष से सास बेबी,मौसिया सास रेखा सिंह, जेठानी रीना सिंह,जेठ संदीप सिंह,मामा पप्पू सिंह तोमर तथा मामा का लड़का अवधेश सिंह द्वारा उसे ₹500000 दहेज की मांग कर रहे थे तथा आए दिन दहेज न लाने पर उसके साथ मारपीट करते थे।अभी हाल ही में जानकारी हुई कि उसके पति दीपांशु सिंह के क्षेत्र में रहने वाले एक हिजड़े काजल से भी संबंध है और उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है जब उसने अप्राकृतिक संबंध बनाए जाने का विरोध किया तब बीती 28 अगस्त को सुबह 6:00 बजे चाय बनाते समय उसकी सास जेठानी व मौसिया सास ने उसके साथ मारपीट की तथा कमरे में बंद कर दिया इसी बीच आए मामा पप्पू सिंह तोमर वह उनके लड़के अवधेश सिंह ने उसके साथ रेप करने का प्रयास किया परंतु मौका मिलते ही वह घर से बाहर भाग गई और अपने मायके पहुंच गई इस मामले की जानकारी पीड़िता सीलम सिंह ने पुलिस कमिश्नर को देते हुए ससुराल पक्ष पर कार्यवाही की मांग की है

More Stories
मथुरा 5 जून 26*थाना बरसाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 210 ग्राम अवैध गांजा सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 जून 26*“ ऑपरेशन प्रहार ” के तहत 01 अभि0 को 350 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ (गाँजा ) सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 जून 26*अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु विशेष टीम गठित*