राजगढ़15अगस्त21*भगवान के रूप में पहुचे सीएमएचओ डॉक्टर राजेन्द्र कटारिया।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में अपने काम के प्रति के साथ मानवता भी देखने को मिली जो मानव सेवा के साथ कर्मनिष्ठा का एक उदाहरण है ईश्वर का रूप कहे जाने वाले भगवान को चिकित्सक कहते है जो आमजन की सेवा पूरी ईमानदारी व निष्ठा भाव से करते है ऐसा ही एक मामला शनिवार को राजगढ़ जिला चिकित्सालय में देखने को मिला जहां गंभीर अवस्था मे डिलेवरी के लिए राजगढ़ पहुँची महिला की मदद करने भगवान के रूप में पहुचे सीएमएचओ डॉक्टर राजेन्द्र कटारिया की सक्रियता के बाद व्यवस्था को सुचारू बनाकर महिला की डिलिवरी करवाई गई ऑपरेशन के बाद प्रसूता ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया और जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ्य है। वंही परिजनों ने सीएमएचओ के द्वारा किए गए प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
*क्या है मामला*-
गौरतलब है कि प्रसूता महिला पिंकी पति राकेश नायक निवासी ग्राम खुरी को डिलेवरी के लिए शुक्रवार को ब्यावरा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था,जिसका प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही ओर रात 3 बजे के लगभग सिविल अस्पताल ब्यवारा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जंहा जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पूजा तिवारी ने प्रसूता की जांच कर गंभीर हालत को देखते हुए ओपरेशन करने को कहा मगर बेहोशी का इंजेक्शन लगाने वाले डॉक्टर कुकरेले की कोर्ट पेशी होने की वजह से वे उपस्थि नही थे ,परिजनों को बताया गया कि प्रसूता गम्भीर अवस्था मे है ओर बेहोशी का इंजेक्शन देने वाले डॉक्टर साहब भी नही है, और भोपाल ले जाने की स्थिति भी नही है।
उक्त घटना की सूचना CMHO को मिलने पर अस्पताल पहुचे ओर डॉक्टर और नर्स से स्थिति के बारे में जानकारी ली ओर डॉ कुकरेले से बात की तो कोर्ट पेशी ब्यवारा के बारे में बताया ओर cmho डॉ राजेन्द्र कटारिया ने ब्यवारा न्यायालय के न्यायाधीश प्राची उपाध्य से फोन पर चर्चा कर प्रसूता की यथास्थिति से न्यायाधीश को अवगत कराते हुए निवेदन किया गयं जंहा न्यायाधीश ने भी अपनी दयालुता दिखाते हुए और गम्भीर परिस्थिति को देखकर CMHO द्वारा किये गए निवेदन को स्वीकार कर पेशी पर गए चिजत्सक को आगामी तारीख दी और अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने का आदेश दिया जिसके पश्चात आज शनिवार की दोपहर में उक्त महिला का ऑपरेशन किया गया और प्रसूता ने एक स्वस्थ्य बच्चे को दिया जन्म दिया और जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ है।

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*