जिलाधिकारी अपडेट 25 अगस्त 2013 कानपुर नगर।
कानपुर25अगस्त23*गंगा नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण तहसील सदर कानपुर नगर अन्तर्गत अनेकों गॉंव जलमग्न।
गंगा नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण तहसील सदर कानपुर नगर अन्तर्गत मजरा चैनपुरवा, घारमखेड़ा, दिवनी पुरवा, भगवानदीन पुरवा, भोपाल पुरवा, बनियापुरवा, बड़ारामपुर ग्राम जलप्लावन से प्रभावित हुये है।
प्रभावित ग्रामों में राहत पहुंचाने के क्रम में जिलाधिकारी, कानपुर नगर के निर्देश पर आज दिनांक 25-08-2023 को अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), कानपुर नगर द्वारा ग्राम भगवानदीनपुरवा तथा भोपाल पुरवा का निरीक्षण मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पंचायती राज विभाग के अधिकारी, तहसीलदार सदर की टीम के साथ किया गया तथा निम्नलिखित राहत कार्य किये गयेः-
◆ रेडक्रास सोसाइटी कानपुर नगर के साथ गांव में नाव के माध्यम से जाकर स्थानीय लोगों को तारपोलीन का वितरण किया गया।
◆ पशुपालन विभाग के चिकित्साकों द्वारा पशुओं का इलाज निरन्तर किया जा रहा है एवं अस्थायी आश्रय स्थल पर बनाये गये कैम्पों में रोके गये पशुओं का प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।
◆ राजस्व ग्राम कटरी लक्ष्मीखेड़ा के मजरा चैनपुरवा में लोगों को राशन सामग्री का वितरण किया गया।
◆ बैराज के पास बनाये गये बाढ़ शरणालय में प्रभावित ग्रामों के 50 से अधिक व्यक्तियों को रोका गया है जिन्हें रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं व भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
◆ ग्रामवासियों के आवागमन हेतु नाव/ट्रेक्टर की व्यवस्था की गयी है। वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर घट रहा है।
◆ उपरोक्त स्थलों पर पंचायतीराज विभाग द्वारा साफ-सफाई का कार्य निरन्तर किया जा रहा है।

More Stories
सुल्तानपुर 22फ़रवरी 26*सुल्तानपुर में ATM बदलकर 55000 हजार रुपए की ठगी।*
पूर्णिया बिहार 23 फरवरी 26*साइबर थाना ने पीड़ित को दिलाए 11,800 रुपये वापस
जोधपुर 23 फ़रवरी 26* आठवीं कक्षा की बालिका से दुष्कर्म कर निर्मम हत्या से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने बाबत।