पंजाब 25 अगस्त 2023* 25 पेटी अवैध शराब आरोपी विनय उर्फ टीटी बरी
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 25 अगस्त 2023* 25 पेटी अवैध शराब आरोपी विनय उर्फ टीटी बरी
अबोहर, 25 अगस्त (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में 25 पेटी शराब आरोपी विनय उर्फ टीटी पुत्र शिवचरण वासी दयाल नगरी गली 3 अबोहर के वकील संदीप बजाज ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील व पुलिस ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए विनय उर्फ टीटी को शराब मामले में दोषमुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया। जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने मुकदमा नं. 103, 18.11.2018 को 25 पेटी शराब सहित ििवनय उर्फ टीटी पुत्र शिवचरण वासी दयाल नगरी गली 3 अबोहर को हरियाणा मार्का शराब सहित काबू किया था।
फोटे:, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*