जयपुर24अगस्त23*MPS संस्कृति जगतपुरा में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन :
एम.पी.एस संस्कृति जगतपुरा, जयपुर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति दिनेश चन्द्र सोमानी जी के साथ विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन श्री केदारमल जी भाला, कोषाध्यक्ष C.A. अनिल कुमार जी सारडा,, एमपीएस संस्कृति जगतपुरा के मानद सचिव C.A. रोहित माहेश्वरी जी परवाल, Incharge श्रीमती ज्योति कौर एवं संस्कृति गवर्निंग कौंसिल के सदस्यों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्म का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं गणमान्यजन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन श्री केदारमल जी भाला नए इस मिशन के बारे में बताया जो अपनी तरह का प्रथम और अनूठा वृक्षारोपण कार्यक्रम है। इस मिशन में ECMS के अन्तर्गत संचालित10 स्कूल में 25000+ विद्यार्थी को फल वॉर पौधे निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं जिसमे विद्यार्थियों को उन की देखभाल कर समय समय पर फोटो खींच के उसे app पर upload करना हैं । इस से final exam में अंक भी मिलेंगे ।
इस अभियान का मूल उद्देश्य बच्चों में प्रकर्ति के प्रति जागरूकता, प्रकृति से अपनापन, जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार सिखाना है। यह ECMS द्वारा जयपुर शहर के पढ़ने वाले बच्चों की पर्यावरण के प्रति जागरूकता का सबसे बड़ा अभियान है । इसमें आज से अगले 8 माह तक बच्चों को आवंटित पौधे की देखभाल करनी हैं और उसे अपने जैसे बड़ा करना हैं, जिससे हमारा कल सुन्दर हो ।
ये कार्य हर विधालय के 25000+ छात्र – छात्राओं के लिए एक साथ हो रहा हैं और ऐप के माध्यम से इसे परीक्षा के मार्क्स से भी जोड़ा गया हैं ।
इस कार्यक्रम में 25000 वृक्षों का संरक्षण करने का लक्ष्य रख विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर एम.पी.एस संस्कृति के बाल विद्यार्थी ने वृक्षों की वेषभूषा में आ कर प्रस्तुति दी और प्रकृति को हारा भरा बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्कृति की बाल विद्यार्थियों को भी पौधे वितरित किए गये
इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति दिनेश चंद्र सोमानी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।
अंत में विद्यालय के मानद सचिव श्री रोहित माहेश्वरी परवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*छात्र का हुजूम उतरे सड़क पर छात्रों ने मचाया बवाल,कई वाहनों को किया तोड़फोड़,
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🔳 दोपहर_समाचार 🔳*