पंजाब 23 अगस्त 2023* बैंक चैक बाऊंस के मामले में गुरविंद्र सिंह बरी
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 23 अगस्त 2023* बैंक चैक बाऊंस के मामले में गुरविंद्र सिंह बरी
बाप ने करवाया था लोन, बैंक ने बेटे का लगाया चैक, अदालत ने एडवोकेट विवेक गुलबद्धर की दलीलें सुनने के बाद किया बरी
अबोहर, 23 अगस्त (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में बैंक के 5 लाख चैक बाऊंस के मामले में आरोपी गुरविंद्र सिंह पुत्र निशान सिंह वासी झोरडख़ेड़ा के वकील विवेक गुलबद्धर उर्फ विक्की, राजिंद्रपाल उर्फ एसपी सिंह व आरिश ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर बैंक पीएडीबी के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। एडवोकेट विवेक गुलबद्धर ने अदालत को बताया कि गुरविंद्र सिंह के पिता निशान सिंह ने पीएडीबी बैंक से लोन लिया था लेकिन बैंक ने उसके बेटे गुरविंद्र सिंह का चैक लगा दिया। उन्होंने कहा कि अगर बैंक ने कर्जा लेना है तो वह निशान सिंह से ले। इस लोन से गुरविंद्र सिंह का कोई लेन-देन नहीं है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद वकील विवेक गुलबद्धर उर्फ विक्की, राजिंद्रपाल उर्फ एसपी सिंह व आरिश की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 5 लाख चैक बाऊंस के मामले में गुरविंद्र सिंह को सबूतों के अभाव में बरी किया। गुरविंद्र सिंह ने बताया कि अब बैंक के खिलाफ अगली कार्यवाई अमल में लाई जायेगी।
फोटो:, जानकारी देते एडवोकेट व गुरविंद्र सिंह।
More Stories
मुजफ्फरनगर 14 सितंबर 26* महिला से लॉकेट लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,
कानपुर नगर 14 सितम्बर 26*36वां वार्षिक आम सभा की बैठक पेंशनर्स समाज पनकी में संपन्न*
मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* बडकली फाटक पर एक व्यक्ति की रेल से कटकर मौत*