औरैया23अगस्त23*चंद्रयान-3 की सफल और सुरक्षित लैंडिंग के लिए किया गया यज्ञ का आयोजन*
रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई
दिबियापुर नगर के निकट ग्राम उमरी में स्थित गायत्री शक्तिपीठ में इस समय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन चल रहा है जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्र से आए हुए श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है आज चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सफल लैंडिंग के लिए आस्थावानों द्वारा शिवलिंग निर्माण के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ से सफल लैंडिंग के लिए भी प्रार्थना की गई इस अवसर पर वयज्ञ का आयोजन भी किया गया जिसमें सम्मिलित हुए लोगों ने चंद्रयान-3 की सफल और सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना की गायत्री शक्तिपीठ उमरी के ट्रस्टी शांति माधव त्रिपाठी और सह ट्रस्टी पारसनाथ दुबे ने बताया की श्री रामकृष्ण ज्योतिष परामर्श केंद्र के आचार्य राघवेंद्र शास्त्री द्वारा यज्ञ का आयोजन कर सभी साधकों से विशेष आहुति डलवाकर चंद्रयान-3 की सफल और सुरक्षित लैंडिंग के लिए यज्ञ भगवान और शिव भगवान से विशेष प्रार्थना की गयी|

More Stories
मथुरा 13 अप्रैल 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 साइबर अपराधी को साइबर अपराध में प्रयुक्त 01 एन्ड्राइड मोबाइल एवं 02 फर्जी आधार कार्ड सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 13 अप्रैल 26 *क्षेत्राधिकारी छाता द्वारा पुलिस बल के साथ शेरगढ़ में पैदल गश्त *
नई दिल्ली १३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…