पंजाब 22 अगस्त 2023* चुरा पोस्त सहित दो काबू, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 22 अगस्त 2023* चुरा पोस्त सहित दो काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर 22 अगस्त (शर्मा, सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना बहाववाला के प्रभारी बलविन्द्र सिंह टोहरी, एएसआई दर्शन ङ्क्षसह, एएसआई सुखपाल सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने राजपुरा बैरीयर पर नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से आ रहे ट्रक को रोककर तलाशी ली तो ट्रक में से 5 किलो पोस्त बरामद हुआ। पकडे गये आरोपियो की पहचान पूर्ण सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासी हरदोवलकला जिला गुरदासपुर, कुलजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह वासी अमृतसर के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया। दोनों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जायेगा।
फोटो नं पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
भागलपुर22जुलाई26*ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधी गिरफ्तार।
कौशाम्बी22जुलाई26*सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं–डॉ संगीता सिंह*
नई दिल्ली22जुलाई26*अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO