पंजाब 22 अगस्त 2023* विधायक संदीप जाखड़ ने की मंत्री मीत हेयर से मुलाकात
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब अगस्त 2023* विधायक संदीप जाखड़ ने की मंत्री मीत हेयर से मुलाकात
टेल तक नहरों में पानी पहुंचाने और टूटी नहरों की जांच करवाने की रखी मांग
अबोहर, 22 अगस्त। जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से मुलाकात के दौरान विधायक संदीप जाखड़ ने पिछले कई दिनों से अबोहर उपमंडल की नहरों में पानी की कमी के कारण टेलों तक पानी उपलब्ध ना होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधायक ने कहा कि एक तरफ तो फिरोजपुर हैडवर्कस से लाखों क्यूसिक पानी छोडे जाने के कारण फाजिल्का व जलालाबाद में गांव जलमग्र हो रहे हैं। दूसरी ओर अबोहर व बल्लुआना के गांवों में लोग पानी को तरस रहे हैं। जल प्रबंधन में सुधार पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह करते हुए श्री जाखड़ ने मंत्री महोदय से कहा कि पिछले दिनों नहरों में कई बार कटाव आया, जिसके कारण फसलों को नुक्सान पहुंचा। इस मामले की जांच करवाकर कटाव वाले स्थानों को पक्की दिवार बनाकर भरा जाये ताकि भविष्य में कटाव की तलवार किसानों के सिर पर ना लटके। उन्होंने कहा कि अबोहर क्षेत्र में तापमान 37 से 39 डिग्री सैंटीग्रेड के बीच चल रहा है और इलाके में पिछले कुछ सप्ताह से बारिश भी नही हुई, यदि खेतों व बागों को नहरी पानी उपलब्ध नहीं करवाया जाता तो फसलें व फलदार पौधे सूखने का अंदेशा पैदा हो जायेगा इसलिये शीघ्र पानी टेलों तक पहुंचाने का प्रबंध किया जाये।

More Stories
भागलपुर22जुलाई26*ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधी गिरफ्तार।
कौशाम्बी22जुलाई26*सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं–डॉ संगीता सिंह*
नई दिल्ली22जुलाई26*अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO