कुरारा, हमीरपुर22अगस्त23*ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त होने पर चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आज नामांकन पत्र बिक्री का अंतिम दिन।
विकास खंड क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त होने पर चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आज नामांकन पत्र बिक्री का अंतिम दिन था। जिसमे बारह ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पंद्रह नामांकन पत्र बिके। वही भोली गांव के आधा दर्जन वार्डो में निर्विरोध व भटपुरा डांडा के वार्ड तीन में निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। कल से नामांकन पत्र दाखिल किए जायेंगे।
क्षेत्र के भोली गांव में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सम्पन्न होने जा रहे निर्वाचन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमे गांव के वार्ड एक में दो नामांकन पत्र, वार्ड दो में एक, वार्ड तीन में एक, वार्ड चार में दो, वार्ड पांच में एक , वार्ड छे में एक, वार्ड सात में एक, वार्ड आठ में तीन, वार्ड ग्यारह में एक, वार्ड बारह में दो नामांकन पत्र खरीद किए गए हैं।कुरारा देहात ग्राम पंचायत के वार्ड तीन ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दो नामांकन पत्र व ग्राम पंचायत भटपुरा डांडा के वार्ड तीन ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक नामांकन पत्र क्रय किया गया है। नामांकन पत्र बिक्री का अंतिम दिन था। कुल मिलाकर पंद्रह नामांकन पत्र बिक्री हुए हैं। रिटर्निग ऑफिसर डा हरिशंकर ,सहायक दिनेश चंद्र यादव, ने बताया कि कल से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
औरैया १३ अप्रैल २६ * जय वैश्य समाज के राष्ट्रिय संरक्षक श्री रविंद्र गुप्ता जी पत्रकार का औरैया जनपद में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
वाराणसी१३ अप्रैल २६ * कैट के पांच सितारा होटल में गोली चली, लड़की घायल, वारदात को दबाने की भरपूर कोशिश, प्रेम प्रसंग से इनकार नहीं
लखनऊ १३ अप्रैल २६ * राजयपाल और सीएम ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया और “हमारा जन भवन” नामक पुस्तक का विमोचन किया।