कानपुर नगर21अगस्त23*सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
मेजर और कैप्टन की वर्दी पहन कर करते थे ठगी, करीब 250 युवाओं को बना चुके हैं अपनी ठगी का शिकार, फर्जी नियुक्ति पत्र व आर्मी की वर्दी हुई बरामद, थाना स्वरूप नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*
कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नरेट थाना स्वरूप नगर अंतर्गत सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक-युवतियों से ठगी करने वाले 3अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अभियुक्तों के पास से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं जिनका इस्तेमाल युवकc युवतियों को ठगने के लिए किया जाता था पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ करके उनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है.
थाना स्वरूप नगर पुलिस ने तीन लड़कियों की शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके नाम हिमांशु अंकुर पाल व आदित्य कुमार राजपूत है जो एक दूसरे को आर्मी का कैप्टन या मेजर बात कर लोगों के साथ ठगी करते थे. पुलिस ने उनके कब्जे से काफी संख्या में फर्जी प्रिंट किए हुए नियुक्ति पत्र आर्मी की स्टांप आई कार्ड और आर्मी की वर्दी बरामद की है. थाना प्रभारी स्वरूप नगर राजेश कुमार शर्मा ने बताया आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.
More Stories
मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* नहाते समय वीडियो बनाकर डेढ़ साल तक ब्लैकमेल करने का आरोप,
सहारनपुर 14 सितम्बर 26*सहारनपुर में लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
मथुरा 14 सितंबर 26*मांट बिजलीघर पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर स्थल निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा