कुरारा, हमीरपुर 17 अगस्त23*महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
थाना क्षेत्र के लहरा गांव निवासी महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आज तीन लोगो को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
क्षेत्र के लहरा गांव में चार अगस्त को विवाहिता ने सूने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। पति बाहर रहकर मजदूरी करता था। सास ससुर अलग रहते थे। महिला अपने बच्चों के साथ अलग रहती थी। 4 अगस्त को महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। मायके पक्ष के पिता ने ससुर रामसिंह, सास मुन्नी देवी, पति अरविंद उर्फ लल्ला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न कर मार देने का मुकदमा दर्ज किया गया था। आज तीनों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआजतक

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*