भागलपुर से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
भागलपुर07अगस्त2023*भागलपुर में बड़े सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, कई लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में*
बरारी थाना क्षेत्र के संत नगर मोहल्ले में पुलिस ने छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट गिरोह का उद्भेदन किया है। संत नगर मोहल्ले के सिंटू मिश्रा के लॉज में पुलिस ने छापेमारी कर तीन लड़की और 9 युवकों को हिरासत में लिया है। लड़की और लड़कों को लौज के अंदर संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया है। वहीं कई आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर लंबे समय से सेक्स रैकेट का काम चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। वही हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पुलिस थाने ले गई है। वही हिरासत में लिए गए युवक एवं युक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है।

More Stories
भागलपुर ६ सितंबर २६*नाथनगर थानान्तर्गत 19 ग्राम ब्राउन शुगर, के साथ 02 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर ६ सितम्बर २६*सघन वाहन जाँच के दौरान बाईपास थाना द्वारा 9.100 किलोग्राम चाँदी जैसा पदार्थ बरामद ।
पूर्णिया ५ सितम्बर २६*सीमांचल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, पूर्णिया मुख्तारखाना में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान