कानपुर07अगस्त2023*पनकी थाना क्षेत्र में छात्रा का दुपट्टा खींचने वाले दोनों अभियुक्त गिरफ्तार।
पनकी थाना क्षेत्र में छात्रा का दुपट्टा खींचने वाले अभियुक्तों की गिरफ़्तारी पनकी पुलिस द्वारा गोविन्दनगर पुलिस के सहयोग से कर ली गई है ।
अभियुक्तों का विवरण –
क – रोहित सचान पुत्र आनंद सचान , एच 120 थाना गुजैनी निवासी
ख – अर्जुन पुत्र सुशील कुमार एच 133 थाना गुजैनी
इन अभियुक्तों द्वारा मोबाइल लूट की घटना भी कारित की गई थी जिसके वीडियो फूटेज प्राप्त हुये है । अभियुक्त अर्जुन को गोविंदनगर पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में दिनांक 5/08 को गिरफ़्तार किया था वहीं अभियुक्त रोहित सचान जिसने अपने हाथ से दुपट्टा खींचा था को आज गिरफ़्तार कर लिया गया है ।इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति कभी भी ना हो इसके लिए कानपुर पुलिस द्वारा विधि में उपलब्ध कठोरतम कार्यवाही की जा रही है ।

More Stories
बांदा10अप्रैल 26*पूर्वस्थान में शराब ठेका परिवर्तन की डीएम से गुहार **
लखनऊ 10 अप्रैल 26*यूपी में अंतिम मतदाता सूची जारी, 13.39 करोड़ से ज्यादा वोटर: CEO नवदीप रिणवा
मथुरा 10 अप्रैल 26 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “MISSION SHAKTI” फेज 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*