रायबरेली06अगस्त23*एक किलो गांजा बरामद कर कोतवाली पुलिस ने राजू वनमानुस को गिरफ्तार कर भेजा जेल
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक बड़े अपराधी को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस का कहना है कि, वह चंदापुर क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में संलग्न था। उसके कब्जे से एक किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने थाना महराजगंज के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर के रूप में राजू बनमानुस पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम ज्योना विगत कई वर्षों से जरायम की दुनिया का जाना माना चेहरा माना जाता है, जो पलक झपकते ही चोरी जैसी संगीन वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस को सूचना मिली कि, राजू बनमानुस चंदापुर क्षेत्र में घूम घूम कर गांजे की बिक्री भी कर रहा है। सूचना मिलने पर चंदापुर चौकी इंचार्ज आशीष मलिक व उपनिरीक्षक प्रेमचंद की टीम ने जब क्षेत्र की घेराबंदी की तो राजू वनमानुष नहर पुल के पास साइकिल से तेजी से भागते हुए पुलिस द्वारा पकड़ा गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है।
कोतवाल बालेन्दु गौतम का कहना है कि, यह पुलिस की बड़ी कामयाबी है, आरोपी पर मुकदमा कायम करके जेल भेजा जा रहा है।
आपको यह भी बता दें कि, कोतवाली पुलिस को पूछताछ के दौरान राजू वनमानुष ने कई अहम अपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने की बात स्वीकारी है। पुलिस आरोपी द्वारा बताए गए मामलों की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही और सनसनीखेज मामले उजागर होंगे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 3 नवंबर26 कसबा में पुलिस को बड़ी सफलता, स्मैक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
लखनऊ 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 3 नंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*