अपर श्रम आयुक्त वॉररूम कानपुर
कानपुर05अगस्त23*प्रमुख सचिव श्रम उत्तर प्रदेश शासन द्वारा श्रम आयुक्त कार्यालय में की गयी समीक्षा बैठक, दिए निर्देश*
*ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा शीघ्र ही की जाए आरम्भ-प्रमुख सचिव श्रम*
कानपुर 05 अगस्त 2023
श्री अनिल कुमार (III), प्रमुख सचिव श्रम उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में श्रम आयुक्त कार्यालय कानपुर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें श्रम आयुक्त उ० प्र० अमित गुप्ता, अपर श्रमायुक्त उ० प्र० सौम्या पांडे एवं उप श्रम आयुक्त अंजू वर्मा के साथ विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों ने बैठक में प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम प्रमुख सचिव श्रम एवं श्रम आयुक्त अमित गुप्ता, अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडे द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया इसके पश्चात बैठक में श्रम आयुक्त एवं अपर श्रमायुक्त द्वारा प्रमुख सचिव श्रम का स्वागत करते हुए बैठक आरम्भ की गयी जिसमे प्रमुख सचिव श्रम द्वारा अपर श्रमायुक्त को विभाग के विभिन्न क्रियाकलापों व सॉफ्टवेयर में नियमावलियों की मानिटरिंग अपने स्तर से कराये जाने हेतु कहा गया। प्रमुख सचिव श्रम द्वारा श्रम विभाग के अधिकारियों से प्रोन्नति में और अपर श्रमायुक्त तथा संयुक्त श्रम आयुक्त का पदनाम से पद नामित किए जाने तथा कैडर रिव्यू किए जाने हेतु भी अपर श्रमायुक्त को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कारखानों में ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए साथ ही क्षेत्रीय कार्यालयों में निरीक्षण कराए जाने के साथ श्रम आयुक्त कार्यालय में ई ऑफिस पूर्ण रूप आरम्भ कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात अपर श्रमायुक्त द्वारा अवगत कराया कि विभाग में मासिक प्रगति विवरण हेतु ऑनलाइन सॉफ्टवेयर पूर्ण करा लिया गया है एवं माह अगस्त से सभी सूचनाएं ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त की जायेगी एवं ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा को भी विशेष प्राथमिकता देते हुए इसे भी शीघ्र ही आरम्भ कर लिया जाएगा। बैठक में अपर श्रमायुक्त डीके सिंह, सरजू राम ,उप श्रम आयुक्त कल्पना श्रीवास्तव ,अजय मिश्रा ,शमीम अख्तर, गौरव कुमार, सहायक श्रम आयुक्त राजीव मिश्रा ,अविनाश चंद्र तिवारी, उप निदेशक कारखाना आदि अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

More Stories
सहारनपुर ८ जुलाई २६ * देवबंद तहसील: सरकारी भूमि पर बनी 6 मस्जिद-मदरसों को नोटिस, 15 दिन में हटाने के निर्देश
हरदोई8जुलाई26*बाप जहरखुरान,बेटा साइबर शातिर! हरदोई के दाताराम और हर्षित का खेल बेनकाब
लखनऊ8जुलाई26*पश्चिमी यूपी में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट