जिलाधिकारी अपडेट 3 अगस्त 2023 कानपुर नगर।
कानपुर03अगस्त2023*डीएम ने कैण्टोनमेण्ट क्षेत्र स्थित झाड़ी बाबा आर०ओ०बी० के नीचे क्षतिग्रस्त सर्विस रोड का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी श्री विशाख जी द्वारा आज कैण्टोनमेण्ट क्षेत्र स्थित झाड़ी बाबा आर०ओ०बी० के नीचे क्षतिग्रस्त सर्विस रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक, सेतु निगम एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित सेतु निगम के उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए:-
• महाप्रबंधक, सेतु निगम यह सुनिश्चित करें कि स्टेटस क्लब से होते हुए झाड़ी बाबा चौराहा पुल के नीचे क्षतिग्रस्त मार्ग को तत्काल मरम्मत कराते हुए मोटरेबल कराना सुनिश्चित किया जाए।
• साथ ही सर्विस रोड में कतिपय स्थानों पर उपलब्ध स्थान के अनुसार सर्विस रोड का चोड़ीकरण किया जाना भी सुनिश्चित करें।
• महाप्रबंधक सेतु निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि पुल के नीचे जल भराव की समस्या के समुचित निदान के संबंध में जल निकासी हेतु समुचित प्रबंध किया जाए एवं उक्त भाग में आर०सी०सी० सड़क का निर्माण किया जाएगा।
• फ्लाईओवर की सर्विस रोड कतिपय स्थानों पर क्षतिग्रस्त पाए जाने के दृष्टिगत महाप्रबंधक, सेतु निगम को निर्देशित किया गया कि तत्काल इसकी मरम्मत कराई जाए, ताकि सुगम यातायात बना रहे।

More Stories
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा