चित्रकूट28जुलाई2023*भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक इकाई ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट ।भारतीय किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में भदेहदु सरधुआँ व्योहरा बरेठी पनौटी लोहदा सिंधौली ग्राम पंचायतों के सैकड़ों किसानों ने तहसील परिसर राजापुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार को ज्ञापन दिया भा0कि0यू0 ब्लॉक अध्यक्ष जसवन्त सिंह चौहान ने बताया कि तिरहार क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों ने लो-बोल्टेज की समस्या को लेकर तहसील परिसर राजापुर में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया किसानों की धान की बेड तैयार है बरसात भी नही हो रही लो-बोल्टेज से ट्यूबेल नही चल पा रहे हैं फर्जी तरीके से बिजली का बिल भेजा जा रहा है युवा बिंग कार्यवाहक अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि चिल्लीमल पम्प कैनाल की क्षमता को बढ़ाया जाए जिससे तिरहार के किसानों को धान की फसल की रोपाई में मदद मिल सके मौके में विद्दुत एक्सीयन के के वर्मा पहुंच कर किसानों की समस्याओं को जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया भा0कि0यू0 जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि किसानों की निम्न समस्याओं के साथ साथ अन्ना जानवर गौशालाओं में संरक्षित नही हुए तो एक अगस्त से जिले के समस्त ब्लॉकों में किसान भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में धरना प्रदशर्न करेगा किसान अजीत शुक्ला योगेंद्र सिंह जयनारायण सिंह राममूरत नामदेव बीरेंद्र सिंह अजीत सिंह चौहान सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे ।

More Stories
उत्तर प्रदेश २७ मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर27मई26*ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
हरदोई २७ मई २६ * त्याग और बलिदान का सीख देता है कुर्बानी का त्योहार बकरीद