औरैया27जुलाई2023*ग्राम प्रधान की हत्या से जिले में फैली सनसनी*
*ग्राम पंचायत शहवदिया में प्रधान की धारदार हथियार से की गई हत्या*
*गांव में आला अधिकारियों सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मुस्तैद*
*औरैया।* बुधवार की देर शाम शहवदिया निवासी ग्राम प्रधान लगभग 28 वर्षीय रमाकांत दोहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या किए जाने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा देते हुए बताया गया कि ग्राम प्रधान मिलनसार शख्सियत के धनी थे, इसके साथ ही वह मृदुभाषी भी थे। उनका कभी किसी से विवाद भी नहीं हुआ और ना ही वह किसी को असंतुष्ट करते थे। इसके बावजूद उनकी हत्या होना बहुत ही निंदनीय और दुःखद है। ग्रामीणों ने बताया कि वह औरैया से वापस अपने गांव घर पर पहुंचे। इसके बाद विदिशा मैदान के लिए तालाब की ओर गए हुए थे, उसी समय घात लगाये हमलावरों ने फरसा/चाकू आदि किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। बताया गया कि भारी मात्रा में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है। गांव छावनी बना हुआ है। ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या को लेकर प्रधान संघ में आक्रोश व्याप्त है। इतना ही नहीं क्षेत्रीय जनता भी कानून व्यवस्था की दोहाई दे रही है। ग्राम प्रधान की हत्या को लेकर जिले में सनसनी फैल गई है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *हॉकी के जादूगर को नमन: पूर्णिया में खेल दिवस पर 25 खिलाड़ी और 5 कोच सम्मानित,
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त26 *पूर्णिया एयरपोर्ट पर सांसद पप्पू यादव का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह*
लखनऊ 29अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*