भागलपुर बिहार
—————————————-
रिपोर्ट :- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर27जुलाई2023*मणिपुर हिंसा के सवाल पर घिर गयी है मोदी सरकार : अनिता सिन्हा*
*ऐपवा का जिला सम्मेलन सम्पन्न, रेणु देवी चुनी गयी सचिव व आशा देवी – अध्यक्ष*
न्याय और बराबरी के सवाल पर ऑल इण्डिया प्रोग्रेसिव वीमेंस एसोसिएशन (ऐपवा) का 2रा भागलपुर जिला सम्मेलन आज स्थानीय जीवराजका भवन में सम्पन्न हुआ। दिवंगत महिला नेत्री कॉ. उषा शर्मा, कॉ. राधा देवी व कॉ. विजयालक्ष्मी को सम्मान देते हुए उनके नाम पर क्रमशः नगर, सभागार व मंच का नामकरण किया गया था। सम्मेलन की अध्यक्षता स्मिता, कंचन देवी, मनोरमा देवी, मीरा देवी व आशा देवी वाली पांच सदस्यीय अध्यक्षमंडल ने की। सम्मेलन की शुरुआत में महिला आंदोलन की शहीद व दिवंगत नेताओं-कार्यकर्ताओं, महिला उत्पीड़न की घटनाओं सहित बालाशोर रेल हादसा, मणिपुर हिंसा आदि में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में सामुहिक तौर पर दो मीनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
सम्मेलन का उदघाटन ऐपवा की राज्य सचिव कॉ. अनिता सिन्हा ने की। उन्होंने मणिपुर हिंसा में मानवता को शर्मशार कर देने वाली महिला उत्पीड़न की घृणास्पद घटना के लिए भाजपा की केंद्र-राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में जारी हिंसा के सवाल पर घिर चुकी है केंद्र की मोदी सरकार। उन्होंने ने महिलाओं के न्याय, बराबरी व सुरक्षा-सम्मान के सवाल पर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
उदघाटन सत्र को ऐपवा के राज्य सचिव अनिता सिन्हा सहित भाकपा-माले के जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल, ऐक्टू राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त, इनौस नेता गौरीशंकर राय, किसान महासभा के रणधीर यादव, आइसा के प्रवीण कुमार ने भी सम्बोधित किया।
सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र में जिला सचिव रेणु देवी ने काम-काज एवं आगामी कार्यभार से सम्बंधित विस्तरित रिपोर्ट पेश की। जिस पर बहस में प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सलाह-सझाव को सचिव रेणु देवी द्वारा स्वीकार करने के बाद सदन ने सर्वसम्मति से रिपोर्ट को ग्रहण कर लिया।
सम्मेलन की पर्यवेक्षक सह राज्य सचिव कॉ. अनिता सिन्हा ने नियमानुसार नयी जिला कमिटी के चुनाव सम्पन्न कराया। सम्मेलन ने सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया। जिसमें अध्यक्ष – आशा देवी, उपाध्यक्ष – मीरा देवी व मनोरमा देवी, सचिव – रेणु देवी, सहसचिव – कंचन देवी व शिखा देवी, तथा कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर – स्मिता, नीतू कुमारी, विनीता देवी, दिव्या कुमारी, रिंकू रानी, मीना देवी, बीणा देवी, कारी देवी व फूलन देवी चुनी गयी।
*रेणु देवी*
जिला सचिव, ऐपवा, भागलपुर

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*