पंजाब 27 जुलाई* लूटपाट करने वाले दो आरोपी और काबू, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 27 जुलाई* लूटपाट करने वाले दो आरोपी और काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 27 जुलाई (शर्मा/सोनू)। नगर थाना प्रभारी संजीव तरमाला, एएसआई परमजीत सिंह, एएसआई बहादर सिंह, अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट करने के दो आरोपी मंगा बाबा पुत्र जोगिन्द्र सिंह, शैम्पी पुत्र संदीप सिंह वासी अजीत नगर पक्का सीड फार्म अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने दोनों को रिमांडपर भेज दिया है। पुलिस ने पहले दो आरोपी रोहत उर्फ शैली व संदीप उर्फ सिप्पी को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि नशा तस्करों, असामाजिक तत्वों व लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर आपके इलाके में कोई बाहर से आकर नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

More Stories
पटना २७ मई २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर विहार सरकार की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर 27मई26*आर्थिक तंगी से परेशान शराब के नशे में युवक चढ़ा पानी की टंकी पर
उत्तर प्रदेश २७ मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*