संभाल 21 जुलाई* बहजोई अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा की गई बैठक
रिपोर्ट – लवकुश शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
संभाल 21 जुलाई* अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश शाखा जनपद संभल द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष की मजबूती और जागरूकता के लिए सुमंगलम होटल बबराला रोड बहजोई मे बैठक आयोजित हुई ।जिसकी अध्यक्षता कालाराम तथा संचालन जिला महामंत्री नईमुद्दीन अली ने किया ।
जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का संघर्ष अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर सभी शिक्षकों एवम कर्मचारी संगठनों के सहयोग से चल रहा है। एन पी एस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा से मजबूत हुआ है । आगामी ३० जुलाई को लखनऊ में नारी शक्ति पेंशन अधिकार महासम्मेलन १ अगस्त से ९अगस्त तक देश के सांसदों के आवास पर पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में घंटी बजाओ अभियान एवम १ अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पेंशन शंखनाद
महारैली आयोजित होगी ।जिसमे देश के लाखों शिक्षक एवम कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे ।
जिला कोषाध्यक्ष मंजीत मोहन ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संबेधनिक अधिकार है जिसकी मजबूती के लिए जागरूकता और सदस्यता अभियान चल रहा है जिसको हम सबको संगठित होकर सफल करना है। इस अवसर पर मोहम्मद उमर, मंजीत मोहन, डॉक्टर धर्मवीर ,चौहान सिंह , केसर अब्बास , राकेश यादव, उमेश यादव, मुज्जमिल हुसैन, जयवीर सिंह, राहुल यादव, डॉक्टर विजयवीर, अरविंद कुमार, ताहिर खान, राजकुमार, अरमान खान, विधानचंद्र त्रिपाठी, संदीप कुमार, राजकुमार गुप्ता, अश्वनी सोनी, विकाश कुमार,प्रसन्न कुमार,वीरबहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार17सितंबर26* पीएम मोदी के लिए जला आशीर्वाद का दीया, भट्ठा बाजार खीरी चौक मंदिर में भव्य आयोजन*
सहारनपुर 17 सितंबर 26 योगीराज में अपराधियों के हौसले बुलंद -डिप्टी कमिश्नर के घर हथियार लेकर घुसा युवक-
सुलतानपुर-17.09.2026**चाकू एवं लाठी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार