भरथना इटावा 10 अगस्त*नदी के पानी मे डूबने से एक युवक की मौत हुई।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सरायचोरी-कुशगंवा गांव के मध्य स्थित सेंगर नदी के पुल के नजदीक मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे सरायचोरी गांव के संजीव कुमार 32 पुत्र आशाराम की पानी मे डूबने से मौत से मौत हो गई।अचानक पानी मे डूबे संजीव कुमार को देखकर आसपास मौजूद कुछ ग्रामीण नदी में कूद गए और मशक्कत कर संजीव को मृतावस्था निकाला।
घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगो के अनुसार संजीव कुमार नदी किनारे अपनी भैस चरा रहा था,इसी दौरान एक सांड आ गया और उसकी भैंस से भिड़ गया, जिस पर संजीव कुमार सांड को नदी के दूसरी तरफ छोड़ने की मंशा से नदी में घुसे सांड को खदेड़ने के लिए पानी मे घुस गया और बीच भवर में फसकर पानी मे डूब गया।जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था,वह अपने पीछे पत्नी सपना देवी, तीन पुत्र नितिन,निशांत व प्रशांत को रोता बिलखता छोड़ गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची।
फ़ोटो
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की टक्कर से भीम आर्मी कार्यकर्ता शुभम बावरा की मौत,,
वाराणसी 6 अक्टूबर 26*जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ा,
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, राहुल व प्रियंका को हिरासत में लिया गया*