ब्रेकिंग न्यूज़ चित्रकूट, उत्तर प्रदेश
चित्रकूट18जुलाई2023*हरियाली अमावस्या मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करती एसपी वृंदा शुक्ला।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में श्रावण मास की सोमवती/हरियाली अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से बने दबाव एवं भगदड़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा स्थिति को नियंत्रण में लाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एवं जिला प्रशासन के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित में लाया गया और 06 अतिरिक्त ट्रेनों की समयबद्ध रूप से व्यवस्था करायी गयी ताकि कोई भगदड़ की स्थिति ना बने एवं श्रद्धालु समयबद्ध अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे । साथ ही साथ रात्रि में ही जिला प्रशासन द्वारा बांदा, हमीरपुर, महोबा के श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था कराई गई तथा चित्रकूट इंटर कॉलेज को खुलवा कर उसे होल्डिंग एरिया बनवाया गया ताकि रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति ना बने एवं रात्रि में हजारों श्रद्धालुओं चित्रकूट इंटर कॉलेज में रुकवाया गया ।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**