भागलपुर13जुलाई23*भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्ण किए गए लाठी चार्ज बिहार की डरी और सहमी सरकार का प्रमाण है।
भागलपुर से शैलेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
भागलपुर विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी रोहित पांडेय ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के द्वारा किए जा रहे शान्ति पूर्ण विधानसभा मार्च में पुलिस बल के द्वारा बर्बरता पूर्ण किए गए लाठी चार्ज नीतीश तेजस्वी की डरी और सहमी सरकार की प्रमाण है।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत राजभवन मार्च कर रहे थे।
सरकार ने ना तो पहले से किसी भी प्रकार का रोक लगाया था, जिस रूट पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निर्धारित किया गया था और ना ही कोई धारा 144 लागू किया गया था और ना ही कोई प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया था। जहां पर 144 धारा लागू हो। वहां पर प्रवेश किया गया हो।
इसके बावजूद नितेश जी को वह कौन सा डर सता रहा था जिसके कारण शांतिपूर्ण तरीके से किए जा रहे हैं मार्च पर उन्होंने निर्ममता पूर्वक लाठीचार्ज किया। और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का हत्या तक कराने का कार्य किया। हजारों कार्यकर्ता घायल हुए। आज जो यह बर्बरता पूर्ण कार्रवाई है, इस बात का प्रमाण है नीतीश कुमार काफी डरे हुए हैं और वह जानते हैं कि हमने जो कुकृत्य किया है अगर कोई उसको उजागर कर सकता है तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के संघर्षशील कार्यकर्ता ही कर सकता है। और इसी नाते उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का हत्या कराकर मनोबल तोड़ने का काम किया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने वाला नहीं है। वह अपने कार्यकर्ताओं के शहादत का बदला नीतीश सरकार से लेंगे।
और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का शहादत दी है यह बिहार की गिरती हुई शिक्षा व्यवस्था, बिहार में बढ़ती हुई अपराध, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से मुक्ति दिलाने का काम ये सहादत करेगी। और इसी के साथ-साथ बिहार को नीतीश और तेजस्वी की भ्रष्ट और तानाशाह सरकार से मुक्ति दिलाने का कार्य करेगी। भागलपुर जिला परिषद् अध्यक्ष अनन्त कुमार उर्फ टुनटुन साह समेत अनेकों कार्यकर्ताओं से अस्पताल में जाकर कुशल क्षेम लिया।

More Stories
कौशाम्बी 4 अप्रैल 26*कौशाम्बी द्वाबा के भागवताचार्य ने रायपुर में सनातन संस्कृति और सनातन धर्म के उत्थान का दिया संदेश*
कौशाम्बी 4 अप्रैल 26**नाबालिग बालिका से दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी 4 अप्रैल 26*शिक्षा के नव-प्रभात का उद्घोषः ’स्कूल चलो अभियान-2026’ का भव्य जनपद स्तरीय शुभारंभ*