चित्रकूट11जुलाई2023*खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति ,वेतन विसंगति निराकरण व ए सी पी सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सोनेपुर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुँवर बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक व अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को संबोधित ज्ञापन में लंबित मांगों को पूरी किए जाने की मांगकी गई। उत्तर प्रदेशीय विद्यालय निरीक्षक संघ जनपद चित्रकूट के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि लंबित मांगों को पूरा न किए जाने से खंड शिक्षा अधिकारियों के मनोबल व कार्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षा निदेशालय को बार-बार प्रत्यावेदन दिए जाने के बावजूद उनकी मांगों को पूर्ण न करके उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां की जा रही है । जिसके क्रम में 17 जुलाई 2023 को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय सांकेतिक धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा । ज्ञापन सौंपने में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद पटेल, नागेश्वर प्रसाद सिंह, राजेश कुमार, मिथिलेश कुमार, कृष्ण दत्त पांडे एवं अतुल दत्त तिवारी उपस्थित रहे।
More Stories
प्रयागराज 29 अक्टूबर 26*प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन में गाड़कर रखे करोड़ों रुपये मिलने का मामला
कानपुर नगर 29 अक्टूबर 26*क्षेत्र पंचायत निधि से बिछाए गए इंटरलॉकिंग खरंजा निर्माण में जमकर हुआ भ्रष्टाचार
आगरा 29 अक्टूबर 26*आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: डॉ. आकाश अग्रवाल की दूसरी बार ऐतिहासिक जीत,