पंजाब08जुलाई2023*जीजा को ओवरडोज नशा देकर मौत के घाट उतारने के मामले में साला व उसके साथियों को जेल भेजा
अबोहर, 08 जुलाई (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला ने साले द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर जीजा को ओवरडोज नशा देकर मौत के घाट उतारने के मामले में पांच लोगों सुखदीप सिंह पुत्र प्रगट सिंह वासी ढाणी मसीत, अंकुश पुत्र नरेश कुमार वासी जम्मू बस्ती, बूटा सिंह पुत्र भेला सिंह वासी जम्मू बस्ती, अनमोल पुत्र जगदेव सिंह, बलराम उर्फ रमन पुत्र रामकरण वासी खिप्पांंवाली को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मृतक के पिता सुरिंद्र पाल पुत्र लाजपत राये वासी न्यू गोबिंद नगरी के बयानों पर मुकदमा नं. 130, 5.03.23 भांदस की धारा 304, 201, 34आईपीसी व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। उक्त पांचों आरोपियों युवक को ओवरडोज नशा देकर मौत के घाट उतार दिया था।
इधर एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। जो व्यक्ति नशा करवाता है उसके खिलाफ भी सख्त कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*