रायबरेली08जुलाई23*पंचायत सहायकों का अड़ियल रवैया बन रहा गोल्डन कार्ड की प्रगति में अभिशाप, 265 का लक्ष्य के सापेक्ष केवल 3 कार्ड बनाये। अधीक्षक ने की बीडीओ
से फोन कर शिकायत—–
आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस योजना में गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर जहां स्वाथ्य विभाग एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है वही पंचायत सहायक इस योजना में पलीता लगाते नजर आ रहे है। जी हां महराजगंज ब्लॉक में लगभग 53 पंचायत सहायक है प्रति पंचायत सहायक 5 गोल्डन कार्ड का लक्ष्य दिया गया गया है जिसके अनुसार प्रतिदिन 265 कार्ड का लक्ष्य पंचायत सहायकों द्वारा पूरा किया जाना है लेकिन आलम यह ही कि कल दिनांक 07/07/23 को 53 पंचायत सहायकों ने मात्र 3 कार्ड बनाएँ। जब इन लोगों को फोन मिलाया गया तो कुछ ने तो फोन ही नही उठाया वही जिसने फोन उठाया उसने अड़ियल अंदाज में बात की बोले आप हमारी शिकायत कर दो। इस बात से निराश अधीक्षक ने बीडीओ से फोन पर शिकायत कर कार्यवाही करने हेतु कहा। जवाब में बीडीओ ने कारवाही का आश्वाशन दिया।

More Stories
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR
रीवा24अगस्त26*अमहिया पुलिस का शिकंजा: अस्पताल और मैरिज गार्डन से बाइक उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*