पंजाब03जुलाई23*डीएसपी ए.डी. सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चैकिंग की गई
लावारिस वस्तुओं को न छुएं : डीएसपी एडी सिंह
अबोहर, 03 जुलाई (शर्मा/सोनू): पंजाब पुलिस के प्रमुख डीजेपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर अबोहर रेलवे स्टेशन में सर्च व चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह, उनके साथ नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, नगर थाना 2 के प्रभारी गुरचरण सिंह, थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, रेलवे पुलिस के दर्शन सिंह द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व ट्रेनों की चैकिंग की गई। डीएसपी ए.डी. सिंह ने बताया कि रूटीन की चैकिंग जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्टेशन पर पड़ी लावारिस वस्तुओं को न छुएं। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाई देता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें और पुलिस का सहयोग करें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय वचनबद्ध है।
फोटो:3, अबोहर रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस।

More Stories
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।