चित्रकूट29जून2023*थाना रैपुरा पुलिस टीम ने जन जीवन मिशन के पाइप चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को एक कार के साथ गिरफ्तार किया गया*
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर शीतला प्रसाद पांडेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रैपुरा शैलेंद्र चन्द्र पांडेय के नेतृत्व में थाना रैपुरा पुलिस ने जल जीवन मिशन की पाइप चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को रेनॉल्ट कार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल जल पहुंचाने की योजना से संबंधित डीआई पाइप चोरी के संबंध में थाना रैपुरा में दिनांक 18.05.2023 को पंजीकृत मु0अ0सं0 50/23 धारा 379/411 भादवि व धारा 03 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम से सम्बंधित विवेचना से प्रकाश में आये पाइप चोरी करने वाले एक अन्य गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पाइप चोरी करने वाले 02 नफर अभियुक्तगण 1.भरत लाल पुत्र मनोज कुमार निवासी बड़ोखर थाना बरसाना जनपद मथुरा तथा 2. अभियुक्त देवेंद्र उर्फ देवो पुत्र अच्छेलाल निवासी दौताना थाना छाता जनपद मथुरा को उनकी एक अदद कार रेनाल्ट टा्इबर नंबर HR 87 L 2030 के साथ दिनांक 28.06.23 को उ0नि0 श्री अरविंद कुमार सिंह तथा उनकी टीम द्वारा भौंरी एंचवारा मोड़ वहद भौंरी थाना रैपुरा से गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त गणों ने बताया कि उनके पास मौजूद इसी कार से हम लोग पहले पाइप चोरी के संबंध में रेकी करते थे उसके पश्चात ट्रक मंगवा कर रात के समय पाइप चोरी कर ले जाते थे। उक्त मुकदमे से संबंधित चोरी की संपूर्ण पाइप पूर्व में बरामद की जा चुकी है।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*