पंजाब27जून2023*नगर थाना पुलिस ने अग्रसैन चौक पर नाका लगाकर काटे चालान
अबोहर, 27 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, एएसआई लालचंद व महिला पुलिस कर्मचारियों ने महाराजा अग्रसैन चौक पर नाकाबंदी कर नियमों की उल्लंघना करने वाले वालन चालकों के चालान काटे। थाना प्रभारी संजीव तरमाला ने लोगों से अपील की है कि अपने वाहन के दस्तावेज अपने साथ रखें व अपने वाहन पर नंबर प्लेट जरूर लगवाऐं। ऐसा न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:1, दस्तावेज चैक करती पुलिस टीम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन