कौशाम्बी25जून2023*आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किया जा रहा प्रांतीय शिविर*_
_कौशाम्बी। माता प्रसाद इंटर कॉलेज, टिकरा मवई, मंझनपुर, कौशांबी में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रांतीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विशेष आकर्षण योगासन, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, जूडो कराटे, डंबल, लेजियम, लाठी, भाला और पिरामिड का भव्य प्रदर्शन होगा। इसके अतिरिक्त आर्य वीर शिविर, आर्य वीरांगना शिविर, और आर्यवीर योग एवम चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन दिनांक 21 जून 2023 से 27 जून 2023 तक किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य संस्कृति रक्षा, संचय और सेवाभाव को बढ़ाना है। कार्यक्रम का समापन दिनांक 27 जून 2023 समय सायं 4.30 बजे माता प्रसाद इंटर कॉलेज, टिकरा मवई, मंझनपुर, कौशांबी में होना है, जिसमें मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश, कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय देवेन्द्र पाल वर्मा, प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश, स्वागताध्यक्ष समाजसेवी श्री अजय श्रीवास्तव जी एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल रहेंगे।_
_*हिमांशु कुमार मिश्रा ब्यूरो प्रमुख कौशाम्बी*_
More Stories
पूर्णिया बिहार13सितंबर26* पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक अदालत में 9,333 मामलों निष्पादन 18 करोड़ से अधिक का हुआ सेटलमेंट*
बालाघाट13सितंबर 26*आदिवासी बच्चों की मौत पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा बोले- स्वास्थ्य सुविधा नहीं
इटावा 13सितंबर 26* UP: इटावा में गरजे सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, BJP सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना……!!*