भागलपुर23जून2023*आग सुरक्षा, जीवन रक्षा* के उपाय बताया, सीडीटीआई के प्रशिक्षण प्रभारी, गणेश जी ओझा ।
गुरुवार, बिहटा
महानिदेशक, सह नागरिक सुरक्षा आयुक्त, श्री अरविंद पांडेय बिहार पटना के दिशा निर्देश पर नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान आनंदपुर बिहटा में चौथे दिन आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन का प्रशिक्षण जिला पटना से 49 आपदा मित्रों और जिला गोपालगंज से 51आपदा मित्रों का यानि सौ आपदा मित्रों का प्रशिक्षण चल रहा है। आपदाओं के प्रशिक्षण पर मंतव्य श्री ललित कुमार, अवर सचिव, का रहता है कि सारे उपकरणों और रेस्क्यू टिप्स की जानकारी दी जाए। प्रशिक्षण प्रभारी, गणेश जी ओझा, पूर्व इंस्पेक्टर एसडीआरएफ ने आग से राहत बचाव के बारे में बतलाया। आग हमारा परम मित्र हैं, जब तक नजर है तब तक, नहीं तो सबसे बड़ा शत्रु है। आग लगने का तीन तत्वों के मिश्रण से ही आग लगती है इंधन, ऑक्सीजन, और निश्चित तापमान के मिश्रण से ही आग लगती है, यदि एक को हटा दिया जाए तो आग नहीं लग सकती हैं। याद रखें जलती हुई बीड़ी, सिगरेट इधर-उधर ना फेंके जलती हुई मोमबत्ती या धूप बत्ती को ऐसी सत्ता पर ना रखे जो आग पकड़ सके, आग लगने पर सावधानियों शांत रहें, भगदड़ ना मचाए, अपने और आग के बीच में दरवाजा बंद कर दे, दरवाजों के गैप को भर दे, खिड़कियां खोल दें, धुआं बाहर निकलने दें, ताजी हवा अंदर आने दे,अपने मुंह और नाक को गिला रुमाल से ढक ले, बच्चे और अन्य असहाय लोगों को पहले रेस्क्यू करें। इस कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सहयोगी कर्मिक, श्री कपिल देव प्रसाद, चीफ वार्डन श्री विजय कुमार सिंह इलियास श्याम नाथ सिंह, श्री सूरज कुमार सिन्हा, श्री संतोष कुमार, श्री दिनेश कुमार, श्री अजीत कुमार, श्री रमन कुमार, श्री मंटू कुमार सिंह, श्री विश्वजीत कुमार इत्यादि

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*