पंजाब17जून23*मेरे पहले पति ने मेरे पति पर किया हमला, कार्यवाई की मांग : दिव्या
मेरे पति या मुझे व मेरी बच्ची को किसी प्रकार की हानि होती है तो मेरा पहला पति होगा जिम्मेवार : दिव्या
अबोहर, 17 जून (शर्मा/सोनू): अबोहर के सरकारी अस्पताल में विनोद कुमार पुत्र कालू राम वासी नई आबादी गली नं. 12 को उपचार के लिए उसकी पत्नी दिव्या ने दाखिल करवाया है। दिव्या ने बताया कि अब उसकी शादी विनोद कुमार पुत्र कालू राम के साथ हुई है। मेरा पहले पति सूरज पुत्र शामलाल वासी आर्य नगरी गली नं.2 से मेरा तलाक हो चुका है। मेरे एक लडक़ी वाणी है। मेरा पति विनोद कुमार बेटी वाणी को अपने दादा के घर छोडऩे के लिए जा रहा था कि उसके पहले पति सूरज व अन्य लोगों ने उसपर कातिलाना हमला कर दिया। उसकी उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। वाणी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मेरे पहले पति सूरज के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जाये। दिव्या ने कहा कि मेरे मौजूदा पति या मुझे व मेरी बेटी पर कोई हमला होता है तो उसका जिम्मेवार सूरज होगा। मामले की जांच नगर थाना 2 की पुलिस कर रही है।
फोटो:1, सूरज व उपचाराधीन विनोद कुमार व उसकी पत्नी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा