पंजाब17जून23*सीआईए स्टाफ ने 10 ग्राम हैरोइन सहित दो लोगों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 17 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त अमरपुरा की तरफ जा रही थी कि सामने से दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली तो उनसे 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान नरेश उर्फ कालिया पुत्र मदन लाल व सोनू पुत्र रामप्रताप वासी अमरपुरा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं.59, 16.6.2023 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ11अगस्त2026*छह जिलों में अग्निवीरों की भर्ती 17 से शुरू होगी।*
सुल्तानपुर11अगस्त26*अवैध शराब के सेवन से होने वाली जनहानि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया,
सुल्तानपुर11अगस्त26*जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*