चित्रकूट16जून23*महिला बीट आरक्षियों ने बीट क्षेत्र में महिला चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरुक किया*
*थाना रैपुरा ,थाना भरतकूप, एवं थाना बरगढ़ की महिला बीट आरक्षियों ने बीट क्षेत्र में महिला चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरुक किया*
*महिलाओं को बताया कि उनके साथ हो रहे उत्पीड़न के सम्बन्ध में पुलिस से ‘‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो*’’
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृन्दा शुक्ला के कुशल निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के तहत थानाध्यक्ष रैपुरा शैलेन्द्र चन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में थाना रैपुरा की महिला बीट आरक्षी दीक्षा यादव एवं महिला बीट आरक्षी निधि सेंगर द्वारा रामनगर के अम्बेडकर पार्क में, थाना भरतकूप श्री महिला बीट आरक्षी शिखा द्वारा ग्राम रसिन के पंचायत भवन में, थाना बरगढ़ की महिला बीट आरक्षी समीक्षा द्वारा डोडियामाफी के पंचायत भवन में महिलाओं/बालिकाओं के साथ महिला चौपाल आयोजित की गयी । इन महिला चौपालों में महिला बीट आरक्षियों ने महिलाओं/बालिकाओं को उनके सुरक्षार्थ व सहायता हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानो पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उन्हे जागरूक किया गया तथा शासन के विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के पम्पलेट्स वितरित किये गए ।
महिलाओं/बालिकाओं को बताया गया कि उनके साथ हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के सम्बन्ध में पुलिस से ‘‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो’’ जिससे उनके साथ हो रहे उत्पीड़न को रोक जा सके । महिलाओं/बालिकाओं को गुड-टच, बैड-टच के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुये बताया गया कि अक्सर छोटे-छोटे बच्चों को हमारे जानने वाले ही बैड-टच करते हैं और हम समझ नहीं पाते, इसके सम्बन्ध में खुलकर बतायें तथा बच्चों का विशेष ध्यान रखें ।

More Stories
शेरशाह सूरी मकबरा:- पुलिस सप्ताह में मिनी मैराथन का आयोजन !
झारखंड: सिमरिया (चतरा) के समीप एक चार्टर एयर एम्बुलेंस/लाइट एयरक्राफ्ट का दुर्भाग्यपूर्ण एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया
कानपूर नगर २४ फरवरी २६ * विकास के नाम पर लूट का इरादा लिए कई प्रत्याशियों के सपने अब तारीखों के उधेड़बुन में फंसे